Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत डिस्चार्ज, दस दिन होम क्वारेंटीन में रहेंगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत डिस्चार्ज, दस दिन होम क्वारेंटीन में रहेंगे

  • चिकित्सकों का जताया आभार
  • उनके स्वस्थ होने पर पार्टीजनों ने जतायी खुशी

देहरादून । भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत आज दोपहर दून चिकित्सालय से डिस्चार्ज हो गए। वे कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 30 अगस्त को उपचार के लिए दून चिकित्सालय में भर्ती हुए थे ।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक बंशीधर भगत दून चिकित्सालय में दस दिन तक कोरोना का उपचार कराने के बाद डॉक्टरों द्वारा होम क्वारेंटीन के लिए डिस्चार्ज कर दिए गए। होम क्वारेंटीन के दौरान वे 10 दिन तक घर पर रहेंगे ।
भगत चिकित्सालय से डिस्चार्ज होकर देहरादून स्थित अपने निवास पर पहुँचे। डॉक्टरों की सलाह और गाइड लाईन के अनुसार भगत 10 दिन तक होम क्वारेंटीन में रहने के दौरान किसी से मिल भी नहीं पाएँगे।
भाजपा पदाधिकारियों व कार्य कर्त्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि भगत पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर शीघ्र ही पूरी सक्रियता से पार्टी का मार्ग दर्शन करेंगे।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply