Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / थराली प्रेस क्लब के भवन को पत्रकारों ने उठायी आवाज

थराली प्रेस क्लब के भवन को पत्रकारों ने उठायी आवाज

गोपेश्वर से महिपाल गुसाईं।
प्रेस क्लब थराली के भवन निर्माण के लिए भूमि स्थानांतरण की मांग को लेकर पत्रकारों ने यहां जिलाधिकारी से भेंट की। जिलाधिकारी ने मामले में आवश्यक कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया।
मंगलवार को पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष पिमोली, एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महिपाल गुसाईं,प्रेस क्लब थराली के अध्यक्ष विनोद चंदोला, कोषाध्यक्ष हरेंद्र बिष्ट ने जिलाधिकारी कार्यालय में डीएम से भेंट कर उन्हें देश में उत्कृष्ट आईएएस का खिताब मिलने पर बधाई दी।इस मौके पर पत्रकारों ने बताया की तहसील मुख्यालय थराली में प्रेस क्लब भवन के निर्माण के लिए तहसील प्रशासन के माध्यम से एक प्रस्ताव भिजवाया गया हैं।जिस पर डीएम ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए पूछा की पूर्व में भी इस संबंध में कोई प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं।इस पर पत्रकारों ने बताया की 2012 में इस संबंध में एक प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। किंतु 2013 की आपदा में प्रस्तावित भूमि पिंडर नदी में बह गयी हैं। इस पर जिलाधिकारी ने जल्द नये प्रस्ताव को शासन को भेजें जानें का प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply