सीएम त्रिवेंद्र के साथ विधानसभा में व्यवस्था देखेंगे अध्यक्ष
- सीटिंग अरेंजमेंट को लेकर होगी चर्चा
- 23 से शुरु होना है मानसून सत्र
देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल एवं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वारा कल बुधवार को विधानसभा परिसर में सभा मंडप का स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान बताया है कि 23 सितम्बर से 25 सितंबर तक मानसून सत्र आहूत किया जाना है वहीं कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सोशल डिस्टन्सिंग सहित सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।

