उत्तराखण्डचर्चा मेंराज्यहरिद्वार

पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के शव

हरिद्वार। हरिद्वार के खड़खड़ी के समीप जंगल में कुछ दूरी पर एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिले। पुलिस के अनुसार शव करीब एक सप्ताह पहले के लग रहे है। पुलिस दोनों के आत्महत्या की आशंका जता रही है। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार रविवार देर रात को खेमानंद मार्ग पर भीमगोड़ा के पास दुर्गंध आने पर कुछ लोगों ने इसकी सूचना वन कर्मियों को दी। वनकर्मी छानबीन करते हुए जंगल में गए। करीब 200 मीटर अंदर एक पेड़ पर एक युवती और युवक के शव लटके मिले। वन कर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतारा। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौके से एक मोबाइल फोन और एक बैग में कुछ कपड़े तथा महिला का पहचान पत्र मिला है। पहचान पत्र पर महिला का नाम सरिता और पता रेवाड़ी, हरियाणा लिखा हुआ है।

Leave a Reply