Friday , February 27 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / जम्मू : पाक ने सीजफायर का किया उल्लंघन, सीमा पर बाड़ लगा रहे भारतीय जवानों पर की फायरिंग

जम्मू : पाक ने सीजफायर का किया उल्लंघन, सीमा पर बाड़ लगा रहे भारतीय जवानों पर की फायरिंग

जम्मू : पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत की है। पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सैनिकों ने बॉर्डर पर बाड़ लगवा रहे BSF के जवानों पर फायर पर फायरिंग कर दी। हालांकि, इसमें कोई घायल नहीं हुआ.इससे पहले जनवरी 2022 पाकिस्तान की ओर से अरनिया सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया था। तब सीमा प्रहरियों ने पच्चास बर्षीय एक पाक घुसपैठिया को ढेर कर दिया था। घुसपैठिया भारतीय सीमा में घुसने का असफल प्रयास कर रहा था।

बीएसएफ के उप निरीक्षक जनरल एस. पी. एस. संधू ने कहा, “आज सुबह, पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा बीएसएफ के गश्ती दल पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की गई, जिसका जम्मू के सतर्क बीएसएफ कर्मियों ने माकूल जवाब दिया। बीएसएफ जम्मू के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में भारत की ओर से कोई हताहत नहीं हुआ है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply