Monday , June 8 2026
Breaking News
Home / अल्मोड़ा (page 14)

अल्मोड़ा

शिप्रा नदी में गिरा ट्रक, चालक की मौत

तीखे मोड़ संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा अल्मोड़ा। शनिवार सुबह अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर रातीघाट के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर नीचे शिप्रा नदी के समीप जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीआरएफ और पुलिस के जवानों ने ट्रक के अंदर फंसे वाहन …

Read More »

सल्ट उपचुनाव : भाजपा की स्टार प्रचारकों की संशोधित सूची में त्रिवेंद्र और बहुगुणा को भी मिली जगह

देहरादून। सल्ट विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने आ गुरुवार को स्टार प्रचारकों की संशोधित सूची जारी कर दी है। सूची में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और विजय बहुगुणा का नाम शामिल किया गया है। पहले इस सूची में इन दोनों के नाम नहीं थे। गौरतलब है कि बीते बुधवार …

Read More »

उत्तराखंड : अगले 48 घंटों में पहाड़ों पर होगी बर्फबारी और बारिश!

देहरादून। प्रदेशभर में आज गुरुवार से अगले 48 घंटे मौसम खराब रहने के आसार हैं। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी व बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं देहरादून व अन्य मैदानी इलाकों में भी मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, …

Read More »

अल्मोड़ा : सल्ट विस क्षेत्र में त्रिवेंद्र ने बहाई विकास की गंगा!

मुख्यमंत्री ने 38.44 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण देहरादून। आज गुरुवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से अल्मोड़ा जनपद के सल्ट विधानसभा की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 38 करोड, 44 लाख, 44 हजार रुपये की …

Read More »

घर की छत पर गिरी कार, दो की मौत, 6 घायल

अल्मोड़ा। दिल्ली से द्वाराहाट जा रही एक गाड़ी बनकोटा मछौड़ के पास 50 मीटर नीचे गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 6 घायल हो गए। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष भतरौंजखान अनीश अहमद मय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों …

Read More »

सोबन सिहं जीना विवि के कायाकल्प को त्रिवेंद्र ने दिखाई दरियादिली!

अल्मोड़ा/देहरादून। सोबन सिहं जीना विश्वविद्यालय आगमन पर आज गुरुवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत का विश्वविद्यालय परिसर में नागरिक अभिनन्दन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय संसाधनों का प्रयोग कर विकास को गति देने का काम किया जा रहा है। यहां का युवा इनोवेटिव है। …

Read More »

बहुआयामी सिद्ध होगी चौखुटिया में हवाई पट्टी : त्रिवेद्र

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज गुरुवार को अल्मोडा से पौड़ी आते समय चौखुटिया में प्रस्तावित हवाई पट्टी का हेलीकॉप्टर से हवाई निरीक्षण किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि चौखुटिया ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के समीप होने के साथ ही सीमान्त क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण सैन्य सुरक्षा की दृष्टि से …

Read More »

अल्मोड़ा जिला योजना के कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं: सीएम

अल्मोड़ा/देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज गुरुवार को विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के सभागार में जिला विकास योजनाओं की समीक्षा की और अन्य बिन्दुओं पर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के अवशेष कार्यों में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द कक्षायें संचालित करने के …

Read More »

उत्तराखंड की खोई विरासत ‘एैंपण‘ को संजो रहीं बेटियां: त्रिवेंद्र

अल्मोड़ा/देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज गुरुवार को सर्किट हाउस में पारम्परिक एैंपण कला से जुड़ी बेटियों से संवाद करते हुए कहा कि जिस खोई विरासत को एैंपण के माध्यम से बेटियों द्वारा संजोने का कार्य किया जा रहा है, वह अपने आप में सराहनीय है। एैंपण प्राचीन कला …

Read More »

अल्मोड़ा: त्रिवेंद्र ने गोल्ज्यू देवता से मांगा राज्य की खुशहाली का वरदान

अल्मोड़ा/श्रीनगर। यहां प्रवास के दूसरे दिन आज गुरुवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गोल्ज्यू देवता के दर्शन किए। वह सुबह चितई गोल्ज्यू देवता के मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि कार्यकर्ता सरकार द्वारा जनहित में …

Read More »