Thursday , June 19 2025
Breaking News
Home / अपराध / Kolkata Rape Case: घटना से पहले महिला डॉक्टर ने डायरी में लिखी दिल दहला देने वाली बात, मैं…

Kolkata Rape Case: घटना से पहले महिला डॉक्टर ने डायरी में लिखी दिल दहला देने वाली बात, मैं…

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर से हुई हैवानियत का मामला सामने आने के बाद पूरा देश गुस्से में है। पीड़िता अंतिम समय तक भी अपने सपनों का पूरा करने में जुटी थी। महिला डॉक्टर की वो डायरी सामने आई है, जो हैवानियत से कुछ देर पहले वो लिखकर गई थी। अब उसके के पिता ने खुलासा किया है कि उनकी बेटी ने अपनी डायरी की लास्ट एंट्री में क्या लिखा था। उन्होंने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनकी बेटी एक पढ़ाकू थी। वह अपने सपनों को हासिल करने के लिए हर दिन 10-12 घंटे पढ़ाई करती थी। अपनी डायरी की लास्ट एंट्री में उसने बताया कि वह अपने जीवन में क्या करना चाहती थी।

पिता के अनुसार, पीड़िता ने अपनी डायरी में अंतिम एंट्री में लिखा था कि वह एमडी कोर्स में परीक्षा में अव्वल आकर गोल्ड मेडल जीतना चाहती थी, जिससे जीवन में अपने लक्ष्यों और चिकित्सा पेशे के प्रति उसका समर्पण प्रदर्शित होता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता ने यह डायरी अपनी मृत्यु के दिन कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में अपनी नाइट शिफ्ट के लिए जाने से पहले लिखी थी।

डॉक्टर बनने के लिए किया संघर्ष:- मृतका के पिता ने कहा कि अब उनकी जिंदगी बर्बाद हो चुकी है। उन्होंने अपनी बेटी को एक मेहनती छात्रा बताया। उन्होंने कहा कि उसने डॉक्टर बनने के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए बहुत संघर्ष किया और परिवार ने उसे पालने के लिए कई त्याग किए। उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कोई भी कमी पूरी नहीं कर सकता, लेकिन अगर अपराधी को सजा मिलती है तो उन्हें थोड़ी राहत मिलेगी।

आत्महत्या की मिली थी सूचना:- उन्होंने दावा किया था घटना के बाद परिवार को बताया गया कि था लेडी डॉक्टर ने आत्महत्या की है। हालांकि, बाद में पता चला कि हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया था।महिला अपने सहकर्मियों के साथ डिनर करने के बाद अस्पताल के सेमिनार हॉल में आराम कर रही थी। पोस्टमार्टम के अनुसार घटना सुबह 3 से 5 बजे के बीच हुई।

सीबीआई कर रही जांच:- रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके मुंह, आंख और गुप्तांगों से खून बह रहा था। रिपोर्ट में उसके गुप्तांगों पर गहरे घाव का भी उल्लेख किया गया है, जो जननांगों पर अत्याचार का संकेत देता है। उसके गले की कार्टिलेज टूट गई थी, क्योंकि हत्या करने से पहले उसका गला घोंटा गया था। उसके शरीर पर कई अन्य चोटें भी पाई गई हैं। पुलिस ने अपराध के लिए एक नागरिक स्वयंसेवक को गिरफ्तार किया है। फिलहाल सीबीआई ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …