Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / सीबीएसई 10वीं रिजल्ट : ऋषिकेश की राशि और रुद्रपुर के धैर्य ने पाये 99.60 फीसद अंक

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट : ऋषिकेश की राशि और रुद्रपुर के धैर्य ने पाये 99.60 फीसद अंक

देहरादून। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज मंगलवार को कक्षा 10वीं का परिणाम दोपहर 12 बजे घोषित कर दिया है।
10वीं की परीक्षा में डीएसबी स्कूल ऋषिकेश की राशि अरोड़ा ने 99.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव सहगल ने बताया कि छात्रा के पिता प्रवीण अरोड़ा तिलक मार्ग पर इलेक्ट्रिकल की दुकान चलाते हैं। छात्रा की मां रितु अरोड़ा ग्रहणी हैं। छात्रा ने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं।
उधर रुद्रपुर के आरएएन पब्लिक स्कूल के छात्र धैर्य अरोरा ने 99.60 प्रतिशत, छात्र अंशित अग्रवाल ने 99.40 फीसद व छात्रा अनन्या गर्ग ने 99.20 फीसद अंक प्राप्त किए हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply