Hindi News India

ताज़ा हिंदी ख़बरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया के समाचार

आस्‍थाउत्तराखण्डचर्चा मेंराज्यहरिद्वार

कामिका एकादशी: हजारों भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

  • भौर से ही हरकी पैड़ी सहित कई घाटों पर लगी भक्तों की भीड़

हरिद्वार। कामिका एकादशी पर्व पर बुधवार को हरकी पैड़ी में हजारों भक्तों ने गंगा में आस्था की पवि़ डुबकी लगाई। विभिन्न घाटों में भौर से ही स्नान करने के लिए भौर से ही लोग उमड़ पड़े। किवदंतियों के अनुसार इस व्रत रखने से अन्य कोई पूजा करने की आवश्यकता नहीं होती। कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा आराधना की जाती है। मान्यताओं के अनुसार कामिका एकादशी के दिन शंख, चक्र गदा धारण करने वाले भगवान विष्णु की प्रतिमा की पूजा करनी चाहिए। 4 अगस्त को ही प्रातः काल 5ः 44 बजे से लेकर अगले दिन 5 अगस्त को प्रातः 4ः25 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग है। ऐसी मान्यता है कि एकादशी का व्रत करने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है, भगवान विष्णु सभी कष्टों को दूर करते हैं। मनचाहा फल प्राप्त होता है। एकादशी के दिन गंगा स्नान, तीर्थस्थलों में स्नान और दान का भी किया जाता है। इस व्रत के फल को अश्वमेघ यज्ञ से मिलने वाले फल के बराबर माना गया है। इसकी कथा सुनने मात्र से ही यज्ञ करने के समान फल मिलता है।

Leave a Reply