Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पांच राज्यों में चलेंगी रोडवेज बसें

पांच राज्यों में चलेंगी रोडवेज बसें

देहरादून। अंतरराज्यीय रोडवेज बसों को चलाने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार देर रात मंजूरी दे दी। परिवहन विभाग की ओर से फाइल मुख्य सचिव को भेज दी गई थी। कुछ शर्तों को देखते हुए फाइल मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पास भेज दिया गया था। बताया जा रहा कि मुख्यमंत्री ने इसमें स्वास्थ्य विभाग से भी राय मांगी थी। मुख्यमंत्री ने विचार-विर्मश के बाद देर रात फाइल अनुमोदित कर दी। उन्होंने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान और पंजाब के लिए 100-100 बसें चलाने की अनुमति दे दी है। इन राज्यों से भी इतनी ही संख्या में बसें उत्तराखंड आ सकेंगी।
अंतरराज्यीय परिवहन को मंजूरी देने को लेकर सबसे बड़ी अड़चन उत्तराखंड प्रवेश करने वालों के पंजीकरण को लेकर थी। परेशानी ये थी कि अपनी और दूसरे राज्यों की जो बसें बाहर से प्रदेश में आएंगी उनके यात्रियों का पंजीकरण कैसे चेक होगा। मौजूदा व्यवस्था में प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी यात्रियों का पंजीकरण चेक किया जाता है। इसके साथ ही यात्री कितने दिन के लिए आ रहे हैं और उनके होम क्वारंटाइन आदि की क्या स्थिति है। यह सीमा पर देखी जाती है।
अपर सचिव परिवहन रणवीर सिंह चैहान ने बताया कि मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद अब एक-दो दिन में एसओपी जारी कर दी जाएगी।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply