Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित तीन कैदी फरार

अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित तीन कैदी फरार

रुद्रपुर। सितारगंज सेंट्रल जेल में सजा काट रहे कोरोना पॉजिटिव तीन कैदी जिला अस्पताल से फरार हो गए हैं। सूचना पर जेल और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस की अलग अलग टीम उनकी तलाश में जुट गई है। एएसपी देवेंद्र पिंचा ने शनविार सुबह रुद्रपुर स्थित कोवडि अस्पमताल पहुंचकर वार्ड से कैदियों के फरार होने के बाद जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक बीते दिनों सितारगंज के सेंट्रल जेल में 35 से अधिक कैदी कोरोना पॉजिटिव आये थे। जिला अस्पताल में बने आइसोलेट वार्ड में भर्ती कराया गया था। शनिवार तड़के करीब 2 बजे अस्पताल में भर्ती हत्या सहित अन्य वारदात में शामिल आनंद, गौरव पाल ओर देवेंद्र दानू अस्पताल से फरार हो गए। सूचना पर एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा, सीओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष पंतनगर मदन मोहन जोशी और सिडकुल चैकी इंचार्ज अनिल उपध्याय पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply