Wednesday , February 25 2026
Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / लद्दाख के देमचोक सेक्‍टर में पकड़ा चीनी सैनिक

लद्दाख के देमचोक सेक्‍टर में पकड़ा चीनी सैनिक

नई दिल्‍ली। भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख के देमचोक सेक्‍टर से एक चीनी सैनिक को पकड़ा है। रिपोर्ट्स के अनुसार आज सोमवार सुबह यह सैनिक हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। न्‍यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा कि सैनिक ने शायद अनजाने में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया। तय प्रोटोकॉल के तहत उसे चीनी सेना के हवाले कर दिया जाएगा।
भारतीय सेना की तरफ से पूछताछ में यह जानने की कोशिश होगी कि यह अकेला सैनिक भारतीय सीमा में कैसे घुसा। क्‍या वह जासूसी के मकसद से आया था या रास्‍ता भटक कर, यह तय करने के बाद सेना अगला ऐक्‍शन लेगी। हालांकि प्रोटोकॉल के अनुसार अनजाने में सीमा पार करने वाले सैनिक को वापस भेज दिया जाता है और भारतीय सेना प्रोटोकोल के तहत उसे चीन को सौंप देगी। 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply