Tuesday , June 16 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / ब्रेकिंग न्यूज…. लद्दाख में चीन से खूनी झड़प में भारत के कर्नल और दो जवान शहीद!

ब्रेकिंग न्यूज…. लद्दाख में चीन से खूनी झड़प में भारत के कर्नल और दो जवान शहीद!

भारत-चीन के बीच बिगड़े हालात

  • भारत-चीन सीमा पर 53 साल बाद पहली बार चली चीन की तरफ से बरसाई गईं गोलियां
  • अब बड़े तनाव में तब्दील होता जा रहा हैभारत और चीन के बीच सीमा विवाद

लद्दाख। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद अब बड़े तनाव में तब्दील होता जा रहा है। बीते सोमवार की रात लद्दाख की गलवान वैली में दोनों देशों के सैनिकों के बीच खूनी झड़प हो गई। इसमें भारत के एक कर्नल और सेना के दो जवान शहीद हो गए। गौरतलब है भारत-चीन सीमा पर 53 साल यानी 1967 के बाद पहली बार फायरिंग हुई है।
बताया जा रहा है कि कल वास्तविक नियंत्रण रेखा पर  हुए खूनी संघर्ष में 70 के दशक के बाद पहली बार एलएसी पर गोली चली। जिसमें भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवानों शहीद हो गए। इस बीच दोनों तरफ के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी तनाव कम करने के लिए स्थिति पर बैठक कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गलवान वैली में 6 जून की मीटिंग के बाद सैनिकों को पीछे हटने की प्रक्रिया चल रही थी। 6 जून को कोर कमांडरों की बैठक हुई थी। इसमें तय हुआ था कि सैनिक पीछे हटेंगे। उसके बाद गलवान वैली और हॉट स्पिंग एरिया में धीरे-धीरे चीनी सैनिक पीछे हट रहे थे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply