Saturday , May 4 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / सीएम धामी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

सीएम धामी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

देहरादून। देश भर में आजादी का 77 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बुधवार को 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इससे पहले उन्होंने सीएम आवास में ध्वजारोहण कर वहां मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने देश की आजादी एवं मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि अमर बलिदानियों के सपनों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सराहनीय कार्य हो रहे हैं। आज भारत समर्थ, समरस एवं शक्तिशाली भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भी राजभवन में तिरंगा फहराकर देश और प्रदेशवासियों को 77 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि देश की आजादी में हमारे वीर जवानों की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता है। इन्ही वीर सपूतों की वजह से आज हम देश में आजाद जीवन जी रहे हैं। भारत देश आज आधुनिक युग की ओर तेजी से बढ़ रहा है। भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। उन्होंने कहा कि देश की सेना में उत्तराखंड के जवान बड़ी संख्या में हैं। चारधाम यात्रा का सफल संचालन हो रहा है. साथ ही उत्तराखंड में पांचवा धाम सैन्य धाम भी बन रहा है।

About team HNI

Check Also

UK Board result 2024: इन्होंने मारी बाजी, जानिए कौन हैं 10वीं और 12वीं के टॉप-5 छात्र-छात्राएं…

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का …

Leave a Reply