Friday , April 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / जीवन के निधन पर सीएम ने जताया शोक

जीवन के निधन पर सीएम ने जताया शोक

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सरदार जीवन सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मामा के नाम से प्रसिद्ध सरदार जीवन सिंह डीएवी कॉलेज के सामने स्थित दुकान पर बैठकर राजनीति में भी खासा सक्रिय रहते थे। अपने व्यवहार से हर छोटे बड़े को अपना बनाने वाले जीवन सिंह की मौत के बाद परिजनों को राजपुर स्थित एक निजी अस्पताल ने 12 लाख रुपए का बिल दिए बिना अस्पताल से शव ले जाने पर भी इंकार कर दिया है। ये सूचना भाजपा में आग की तरह फैली तो विधायक खज़ानदास, गणेश जोशी समेत कई कार्यकर्ता व पार्षद भी अस्पताल पहुंच गए है। अस्पताल में विवाद की स्थिति बन रही है। पार्षद भूपेंद्र कठैत ने बताया कि कोरोना इलाज का 12 लाख बिल चौकाने वाला है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply