Monday , April 27 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / रिकवरी रेट मामले में उत्तराखंड देश में दूसरे स्थान पर : त्रिवेंद्र

रिकवरी रेट मामले में उत्तराखंड देश में दूसरे स्थान पर : त्रिवेंद्र

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोविड-19 की रोकथाम और रिकवरी रेट बढ़ने पर की कोरोना योद्धाओं की प्रशंसा

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज शनिवार को प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति व रोकथाम की समीक्षा की और रिकवरी रेट बढ़ने पर कोरोना योद्धाओं की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों, प्रशासन व अन्य कोरोना योद्धाओं की मेहनत का नतीजा है कि आज रिकवरी रेट के मामले में उत्तराखंड का लद्दाख के बाद देश में दूसरा स्थान हो गया है। समीक्षा के दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कंटेनमेंट जोन माइक्रो लेवल तक बनाए जाएं, निगरानी तंत्र को भी मजबूत किया जाय। जल्द ही अतिरिक्त ट्रू नेट मशीनों की उपलब्धता से टेस्टिंग की क्षमता तेजी से बढ़ेगी।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply