Wednesday , February 18 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / त्रिवेंद्र ने गूगल के सीईओ से किया उत्तराखंड में निवेश करने का अनुरोध

त्रिवेंद्र ने गूगल के सीईओ से किया उत्तराखंड में निवेश करने का अनुरोध

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गूगल (अल्फाबेट) के सीईओ सुंदर पिचाई से उत्तराखंड में आईटी सेक्टर में निवेश करने का अनुरोध किया है।पिचाई को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी से उत्तराखंड के विकास के वैकल्पिक मॉडल पर काम करने की जरूरत महसूस हो रही है। छोटे शहरों में आईटी क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं।
मुख्यमंत्री ने गूगल के भारत में निवेश की योजना में उत्तराखंड को शामिल करने का अनुरोध किया है। उत्तराखंड सरकार हर प्रकार का सहयोग करने के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार को इस संबंध में गूगल (अल्फाबेट) प्रबंधन से समन्वय करने के निर्देश दिये हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply