उत्तराखण्डचर्चा मेंदेहरादूनराज्य

त्रिवेंद्र ने सभी मंत्रियों को सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी!

सीएम ने भेजी पाती

  • कहा, अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में कोरोना और अतिवृष्टि से प्रभावित जनजीवन के लिये राहत और बचाव कार्यों की करें निगहबानी
  • भ्रमण के दौरान उन जनपदों में संचालित विकास योजनाओं और कार्यक्रमों की भी करें समीक्षा और उन्हें भी सौंपें बैठकों की आख्या

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के सभी मंत्रीगणों से अपने-अपने प्रभार वाले जनपदों का भ्रमण कर जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक/समन्वय कर कोरोना वायरस के निरन्तर बढ़ रहे प्रभाव तथा अतिवृष्टि के कारण प्रभावित हो रहे जनजीवन के दृष्टिगत इसका प्रभावी अनुश्रवण किये जाने की अपेक्षा की है।
मुख्यमंत्री ने इस सम्बन्ध में मंत्रीगणों को भेजे गये पत्र में स्पष्ट किया है कि सभी प्रभारी मंत्रियों द्वारा अपने प्रभार वाले जनपदों का भ्रमण कर कोरोना की रोकथाम एवं अतिवृष्टि के कारण उत्पन्न स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की संबन्धित जिलाधिकारियों के साथ गहनता से अनुश्रवण किये जाने से इसमे गति मिलेगी।इ मुख्यमंत्री ने प्रभारी मंत्रीगणों से जनपदों में संचालित विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की भी समीक्षा करने को कहा है। उन्होंने जनपदों के भ्रमण के पश्चात समीक्षा बैठकों की आख्या भी उन्हें उपलब्ध कराने को कहा है।

Leave a Reply