Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / त्रिवेंद्र बोले, कल योग दिवस पर सभी लोग योग करें, लेकिन…

त्रिवेंद्र बोले, कल योग दिवस पर सभी लोग योग करें, लेकिन…

  • मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं

देहरादून। आज शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल प्रयासों से सारा विश्व 21 जून को योग दिवस के रूप में मना रहा है।

त्रिवेंद्र ने कहा कि इस बार के योग दिवस का आयोजन विशेष परिस्थिति में हम लोग कर रहे हैं। विगत वर्षों में जहां हम सार्वजनिक रूप से और लाखों की संख्या में लोग एकत्रित होकर एक साथ योगाभ्यास करते थे, इस वर्ष कोविड-19 के वजह से मोदी ने सभी देशवासियों से अनुरोध किया है कि हम सब लोग अपने घरों में योग करें।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से बचने के लिए हमारी इम्यूनिटी मजबूत होना बहुत जरूरी है और योग के द्वारा हम अपनी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। आज इस अवसर पर मैं आप सब प्रदेश वासियों से अनुरोध करता हूं हम सभी विश्व योग दिवस के अवसर एक घंटा अवश्य योगाभ्यास करें। स्वयं भी निरोग रहे, स्वयं की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए और औरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply