चर्चा मेंराष्ट्रीय

हथियारों से भरा पाकिस्तानी ड्रोन कश्मीर में मार गिराया

हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाक

  • जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकियों को हथियार भेजे गए थे, बीएसएफ ने ड्रोन को किया शूट
  • कठुआ में पनसर इलाके में बीएसएफ की पेट्रोलिंग पार्टी को नजर आया था यह ड्रोन
  • जम्मू-कश्मीर के हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से भी हुई फायरिंग
कठुआ। जम्मू-कश्मीर के कठुआ के पनसर इलाके में बीएसएफ ने आज शनिवार को एक पाकिस्तानी ड्रोन को शूट कर दिया। पाकिस्तान की तरफ से इस ड्रोन के जरिये आतंकियों को हथियार भेजे गए थे। इसमें एक अमेरिकी राइफल, दो मैग्जीन और दूसरे हथियार थे। ये कंसाइनमेंट किसी अली भाई के नाम पर आया था।
आज शनिवार सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर बीएसएफ की पेट्रोलिंग पार्टी को ड्रोन नजर आया था। ये भारतीय इलाके में 250 मीटर अंदर था। बीएसएफ के जवान ने 9 राउंड फायरिंग कर ड्रोन को गिरा दिया।
इस बीच आज सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग भी हुई। जम्मू-कश्मीर के हीरानगर सेक्टर की बबिया पोस्ट पर पाकिस्तान ने कुछ राउंड फायर किए, लेकिन बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई नहीं की। स्थिति पर पैनी निगाहें रखी जा रही हैं।

Leave a Reply