Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / कांग्रेस के विधायकों ने लिया फैसला, अपने एक माह का वेतन देकर रैट माइनर्स को करेंगे सम्मानित

कांग्रेस के विधायकों ने लिया फैसला, अपने एक माह का वेतन देकर रैट माइनर्स को करेंगे सम्मानित

देहरादून : राजधानी दून में शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश कमेटी की पत्रकारवार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हुए। इस दौरान सिलक्यारा टनल हादसे को लेकर कहा गया कि पार्टी की ओर से रैट माइनर्स को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में मौजूद पूर्व सीएम हरीश रावत ने राज्य के इष्ट देवताओं को आभार जताया। आयोजित पत्रकारवार्ता में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि सिलक्यारा टनल रेस्क्यू बड़ी चुनौती थी, उन्होंने राज्य के इष्ट देवताओं को आभार जताया। कहा कि श्रमिकों के आत्मविश्वास, इंजीनियर्स, विशेषज्ञ और रैट माइनर्स को धन्यवाद देता हूं। जाति, धर्म से उठ कर रैट माइनर्स ने काम किया। इसलिए कांग्रेस रैट माइनर्स को सम्मानित करेगी।

हरीश रावत ने कहा कि रैट माइनर्स को सम्मानित करने का सुझाव प्रियंका गांधी ने दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर कई आरोप लगाए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी समेत प्रदेश के कांग्रेस विधायक वर्चुअल तौर पर जुड़े।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply