Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / कोरोना से देश में खौफनाक हालत

कोरोना से देश में खौफनाक हालत

  • 24 घंटे में 4,187 लोगों की मौत
  • 4,01,078 नए कोरोना मरीज मिले

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस ने खौफनाक हालात पैदा कर दिए हैं। देश में दिनों-दिन कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। देश में पहली बार 24 घंटे में रिकॉर्ड 4,187 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। जो अब तक सबसे मौतों का आकड़ा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार को देश में बीते 24 घंटों में 4,01,078 नए कोरोना मरीज मिल हैं। अब तक कोरोना ने 2,38,270 लोगों की जान ले ली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा जारी है। 24 घंटे में 3,18,609 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। अब तक 1,79,30,960 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply