Thursday , June 19 2025
Breaking News
Home / अपराध / उत्तराखंड में बेखौफ बदमाश, बाइक सवारों ने युवक को मारी गोली…हालत गंभीर

उत्तराखंड में बेखौफ बदमाश, बाइक सवारों ने युवक को मारी गोली…हालत गंभीर

रुड़की/हरिद्वार। रुड़की-देहरादून रोड पर कुछ बदमाशों ने दो बाइक सवार युवकों पर फायर झोंक दिया। जिसमें एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक भगवानपुर थाना क्षेत्र के पुहाना गांव का रहने वाला नदीम मजदूरी का काम करता है। बताया जा रहा है कि बुधवार नौ अक्टूबर देर रात को नदीम अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह पुहाना गांव के पास पहुंचा तो पीछे से दो बाइक सवार आ गए। इससे पहले कि नदीम कुछ समझ पाता बाइक सवार बदमाशों ने उसके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी दौरान बदमाशों ने तमंचा निकाल कर नदीम को गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली नदीम की हाथ और पैर में लगी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों की बदमाशों को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक वो फरार हो गए थे।

मामले की जानकारी मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। वहीं घायल युवक को उपचार के लिए रूड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बताया गया है कि किसी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया है और हमलावर रामपुर गांव के बताए गए हैं।

भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …