Sunday , February 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पौड़ी: बस अड्डे के पास मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

पौड़ी: बस अड्डे के पास मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

पौड़ी। कोतवाली पौड़ी में बस अड्डे के समीप माल रोड पर एक नेपाली मूल के व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं प्रथम दृष्टया में मौत की वजह कड़ाके की ठंड बताई जा रही है।

कोतवाली पौड़ी के कोतवाल नंद किशोर भट्ट ने बताया कि नेपाली मूल का प्रकाश बहादुर (51) लंबे समय से नगर पालिका की पार्किंग में बने टिनशेड में रह रहा था। वह दिव्यांग था और भीख मांगकर गुजारा करता था। सुबह वह माल रोड पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उसे 108 की मदद से जिला चिकित्सालय पौड़ी ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया में मौत की वजह कड़ाके की ठंड लग रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply