Saturday , February 21 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून में कांग्रेस का हल्ला बोल, कैबिनेट मंत्री के आवास का घेराव, ये हैं मांगें…

देहरादून में कांग्रेस का हल्ला बोल, कैबिनेट मंत्री के आवास का घेराव, ये हैं मांगें…

देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के आवास का घेराव किया और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया।

इस दौरान प्रीतम सिंह ने कहा प्रदेश के अस्पतालों की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमराई हुई हैं। सरकारी स्कूलों में शिक्षा की कमी बनी हुई है, लेकिन सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों का अभाव बना हुआ है।

प्रीतम सिंह ने कहा उत्तराखंड में लोगों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। प्रीतम सिंह ने कहा उन्होंने पहले ही ऐलान कर दिया था कि आज वह धरने पर बैठेंगे, इसलिए आज वह शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। प्रीतम सिंह ने कहा समूची सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इस भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उनका कहना है कि आज उन्होंने धरने में अकेले बैठने का निर्णय लिया था, लेकिन तमाम साथी उनके धरने में शामिल होने के लिए पहुंच गए। भविष्य में वह घेराव और शहर को जाम करने का आह्वान करेंगे। उन्होंने कहा इस मुद्दे पर वे सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ेंगे।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …