Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून: जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मची सनसनी

देहरादून: जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मची सनसनी

देहरादून। राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आई है। यहां रायपुर क्षेत्र के ओखला गांव के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। जिसके बाद से गांव में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार अजय डोभाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य द्वारा थाना रायपुर को सूचना दी कि ओखला गांव के जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड से लटका हुआ है। उक्त सूचना पर तत्काल रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति का शव पेड से लटक हुआ मिला। पुलिस ने मृतक के शव को नीचे उतारकर मृतक की शिनाख्त शुरू की।

जांच में मृतक की पहचान गौरव डोभाल (28) पुत्र भरोसेलाल निवासी सरकारी जंगलात कालोनी किद्दूवाला के रूप में हुई। जो कि पिछले एक महीने से गुमशुदा चल रहा था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही प्रथम दृष्टया मृतक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply