Wednesday , April 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / दून के नशा मुक्ति केंद्र से भागी चार युवतियां

दून के नशा मुक्ति केंद्र से भागी चार युवतियां

  • पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर तलाश में जुटी

देहरादून। दून के नशा मुक्ति केंद्र से चार युवतियां भाग गई हैं। युवतियां बड़ी चतुराई से बाहर से गेट का ताला लगा दिया। इससे पहले भी यहां से एक सप्ताह पहले आठ युवक भाग गए थे। पुलिस ने युवतियों की तलाश शुरू कर दी है। युवतियों के अब तक घर पहुंचने की सूचना भी नहीं है। क्लेमेंटटाउन एसओ धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि प्रकृति विहार, टर्नर रोड पर वॉक एंड विन साबर लिविंग होम एंड काउंसिलिंग सेंटर (नशा मुक्ति केंद्र) है। यहां पांच युवतियां भर्ती थीं। इनमें से चार गुरुवार शाम वार्डन को चकमा देकर भाग गई हैं। सात बजे पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उनकी तलाश शुरू की। युवतियों के परिजनों से भी संपर्क किया गया, हालांकि रात नौ बजे तक अपने घर नहीं पहुंची थीं। इन सभी को फरवरी में भर्ती कराया गया था।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply