Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून : क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच पर सट्टा लगाते दो सटोरिए गिरफ्तार…

देहरादून : क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच पर सट्टा लगाते दो सटोरिए गिरफ्तार…

देहरादून। थाना रायपुर पुलिस ने वर्ल्ड कप मैचों में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों से सट्टे लगाने में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने अभियुक्तो के तीन बैक खातो में जमा सट्टे की धनराशी 1,84,000 को फ्रीज कराया। अभियुक्तगणों के विरुद्ध पूर्व में भी थाना रायपुर पर 13 जुआ अधिनयम का अभियोग पंजीकृत है।

सएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस को रायपुर क्षेत्र के एक मकान में सट्टा लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की दो लोग मोबाइल से सट्टा लगवाने की बात कर रहे थे। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम इरशाद खान और सलीम निवासी रायपुर बताए। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे गो एक्सचेंज नाम की वेबसाइट से सट्टा लगवा रहे थे।

इसके लिए उन्होंने शैलेंद्र नाम के व्यक्ति से ऑनलाइन लिया था। उन्हे 25 हजार रुपये में एक लाख प्वाइंट मिलते हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के पास नकद तो केवल चार हजार रुपए थे। लेकिन, खातों की जांच की तो उनमें 1.84 लाख रुपए थे। इन खातों को फ्रीज करा दिया गया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply