Thursday , February 26 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / देहरादून : अनियंत्रित होकर पिलर से टकराई रोडवेज की बस, कई यात्री घायल

देहरादून : अनियंत्रित होकर पिलर से टकराई रोडवेज की बस, कई यात्री घायल

देहरादून: राज्य में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज सुबह राजधानी दून के डोईवाला लच्छीवाला टोल बैरियर के पास एक रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पिलर से टकरा गई। इस हादसे बस सवार कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रोडवेज बस देहरादून से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। लच्छीवाला टोल बैरियर पर अचानक बस चालक ने नियंत्रण खो दिया ओर बस पोल से टकरा गई। हादसा होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चोटिल यात्रियों को पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए पहुंचाया गया। सभी यात्रियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है बस में सवार अधिकांश सवारियां मुरादाबाद जाने के लिए बैठी थी।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …