उत्तराखण्डचर्चा मेंदेहरादूनराज्य

देहरादून : फिल्मी स्टाइल में बुलेट सवार युवक को दिनदहाड़े मारी गोली

देहरादून। जिले के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में आज शनिवार दोपहर को बाइक सवार बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में बुलेट सवार युवक को गोली मार दी। युवक के गोली लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद बाइक बदमाश फरार हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक आज शनिवार दोपहर करीब 2 बजे के आसपास डाकपत्थर पुलिस चौकी क्षेत्र के कश्यप मोहल्ले में बाइक सवार बदमाशों ने अचानक बुलेट सवार पंकज को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पंकज को तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालांकि उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पंकज को हायर सेंटर रेफर कर दिया। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी की है। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए इलाके में सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस घटना के पीछे का कारण रंजिश का मानकर चल रही है।

Leave a Reply