Tuesday , February 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून: नाले में बही बच्ची का शव SDRF ने किया बरामद, परिजनों में पसरा मातम

देहरादून: नाले में बही बच्ची का शव SDRF ने किया बरामद, परिजनों में पसरा मातम

देहरादून। उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन से मार्ग बंद होने की घटना भी सामने आ रही है। वहीं 25 सितंबर को दोपहर बाद देहरादून के मद्रासी कॉलोनी में निर्माणधीन रेलवे ओवर ब्रिज के पास स्थित नाले में गिरी पांच वर्षीय बच्ची प्रियंका का शव 24 घंटे बाद एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है।

नगर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि बच्ची की तलाश के लिए आज सुबह से दोबारा एसडीआरएफ की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान बच्ची के शव दूधली चौकी के पास सुसवा नदी के किनारे से बरामद किया गया। एसडीआरएफ ने शव पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। बच्ची का शव मिलने के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …