Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून : सुसाइड नोट लिख फंदे पर लटका सुद्धोवाला जेल का कार्यालय सहायक

देहरादून : सुसाइड नोट लिख फंदे पर लटका सुद्धोवाला जेल का कार्यालय सहायक

  • आज सुबह दफ्तर में धीरज शर्मा ने की आत्महत्या,  वरिष्ठ बाबू पर प्रताड़ित करने का आरोप

देहरादून। यहां स्थित सुद्धोवाला जेल के कार्यालय सहायक ने आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 
धीरज शर्मा जेल परिसर में फैमिली क्वार्टर में रहते थे। आज बुधवार सुबह दफ्तर में जाकर धीरज शर्मा ने आत्महत्या की। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। जेल प्रशासन और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि आवास के बगल में ही शर्मा का ऑफिस है, जहां उन्होंने फांसी लगाई है।
सुसाइड नोट में अपने वरिष्ठ बाबू पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार धीरज शर्मा काफी परेशान रहते थे। वह किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं करथे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। शर्मा मूल रूप से पीलीभीत के रहने वाले थे और जेल परिसर में वह अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ रहते थे।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply