उत्तराखण्डचर्चा मेंदेहरादूनराज्य

धामी कैबिनेट की बैठक में 20 प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानिए अहम फैसले…

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में आज 20 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इसके साथ ही राज्य आंदोलनकारी क्षैतिज आरक्षण बिल को भी मंजूरी मिल गई। विधानसभा सत्र में विधेयक आएगा, जोकि 2004 से लागू होगा। वहीं सबसे अहम फैसला लिया गया कि राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण विधेयक पर सरकार ने मुहर लगा दी है। इसके साथ ही राज्य के सरकारी विश्वविद्यालयों के लिए अंब्रेला एक्ट बनाने और विधेयक को स्वीकृति भी सरकार ने दे दी है।

कैबिनेट बैठक के मुख्य बिंदु…

  1. मानसून सत्र में करीब 11,100 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट होगा पेश।
  2. राजकीय कर्मचारियों की तरह दैनिक वेतन कर्मी महिलाओं को भी मिलेगा मातृत्व अवकाश।
  3. संविदा या आउटसोर्स से भर्ती हुए पुरुष और महिला कर्मचारियों को बाल दत्तक ग्रहण अवकाश देने की मिली मंजूरी।
  4. संविदा या आउटसोर्स से भर्ती हुए पुरुष और महिला कर्मचारियों को बाल देखरेख अवकाश देने की मिली मंजूरी।
  5. जल विद्युत नीति में किया गया संशोधन।
  6. तकनीकी विश्वविद्यालय से होगी लॉ कोर्स की एफिलेशन, सदन में रखा जाएगा प्रस्ताव, मंत्रिमंडल की मिली मंजूरी।

Leave a Reply