Tuesday , March 3 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून : नाले में अचानक आये उफान में बही दो मासूम

देहरादून : नाले में अचानक आये उफान में बही दो मासूम

देहरादून। आज बुधवार दोपहर यहां कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। इस दौरान रायपुर क्षेत्र में नाले के पास खेल रही दो बच्चियां नाले में अचानक आये उफान में बह गईं। जिनकी तलाश में एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है।
घटना रायपुर क्षेत्र के तरला आमवाला इलाके की बताई जा रही है। लापता बताई जा रही दोनों ही मासूम बच्चियां बिहार की रहने वाली हैं। रायपुर थाना प्रभारी मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि बिहार मूल की रहने वाली 6 साल और 7 साल की दो बहनें नाले के पास खेल रही थी। तभी अचानक तेज बारिश के बहाव में दोनों ही बच्चियां नाले के पानी में बहकर लापता हो गयीं। मौके पर एसडीआरएफ, फायर सर्विस, स्थानीय पुलिस, ग्रामीणों की मदद से मिसिंग बच्चों की तलाश में जुटी हुई हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply