Monday , May 20 2024
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / किसानों को तय रूटों पर 26 जनवरी ट्रैक्टर परेड की मिली इजाजत, परेड के दौरान पुलिस तैनात रहेगी

किसानों को तय रूटों पर 26 जनवरी ट्रैक्टर परेड की मिली इजाजत, परेड के दौरान पुलिस तैनात रहेगी

26 जनवरी को राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड खत्म होने के बाद किसान दिल्ली के तय रूटों पर ही ट्रैक्टर परेड निकाल सकेंगे। सिर्फ सिंघु, टीकरी व गाजीपुर बार्डर पर परेड निकालने की इजाजत दी गई है। किसान संगठनों ने कहा कि ट्रैक्टर परेड की तैयारियों की निगरानी के लिए एक केंद्रीय कमेटी बनाई है।

नई दिल्ली-किसानों को कई दौर की बातचीत के बाद आखिर पुलिस ने कुछ शर्तों के साथ राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड निकालने की इजाजत दे दी। 26 जनवरी को राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड खत्म होने के बाद किसान दिल्ली के तय रूटों पर ही ट्रैक्टर परेड निकाल सकेंगे। सिर्फ सिंघु, टीकरी व गाजीपुर बार्डर पर परेड निकालने की इजाजत दी गई है। किसान संगठनों ने कहा कि ट्रैक्टर परेड की तैयारियों की निगरानी के लिए एक केंद्रीय कमेटी बनाई है। संयुक्त किसान मोर्च के वरिष्ठ नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने पुलिस के साथ बैठक के बाद कहा कि दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर परेड की अनुमति दे दी है।

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त इंटेलिजेंस दीपेंद्र पाठक ने रविवार शाम पुलिस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि सिंघु बार्डर पर 62 किलोमीटर, गाजीपुर बार्डर पर 46 किलोमीटर व टीकरी बार्डर पर 63 किलोमीटर के दायरे में परेड निकालने की इजाजत दी गई है। तीनों बार्डरों से परेड का 100 किलोमीटर से ज्यादा का रूट दिल्ली में होगा। दीपेंद्र पाठक ने कहा कि परेड के रूटों को लेकर पांच-छह बार किसान संगठनों के साथ बैठक हुई। उसके बाद तीन रूटों पर परेड की इजाजत दी गई। परेड के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रहेगी, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। पुलिस ने किसान नेताओं से लिखित में आश्वासन ले लिया है कि वे शर्तो का उल्लंघन नहीं करेंगे और अनुशासित तरीके से तय रूटों पर ट्रैक्टर परेड निकालेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर परेड में शामिल होने वाले प्रत्येक ट्रैक्टर मालिकों और ट्रैक्टर की जानकारी पुलिस अपने पास रखेगी। पाठक ने कहा कि हम चाहते हैं कि परेड के दौरान किसानों के वालंटियर भी रहें क्योंकि यह बड़ा आयोजन होगा। परेड में गड़बड़ी फैलाने की पाकिस्तान की साजिश के मद्देनजर पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट कर दिया है।

किसान नेताओं ने परेड में एक लाख से अधिक ट्रैक्टर शामिल होने का दावा किया है। अधिकतर रूटों पर दिल्ली पुलिस सीसीटीवी कैमरे लगाने की कोशिश करेगी। पुलिस के सामने गणतंत्र दिवस समारोह के दिन ट्रैक्टर परेड शांतिपूर्वक संपन्न कराने की भी चुनौती होगी। इसके लिए सभी सीमाओं पर अभी से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। परेड में शामिल होने के लिए कई राज्यों से ट्रैक्टर लेकर किसानों का दिल्ली की सीमाओं पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। पुलिस के मुताबिक, टीकरी बार्डर पर अभी तक करीब आठ हजार, सिंघु बार्डर पर पांच हजार और गाजीपुर बार्डर पर एक हजार ट्रैक्टर पहुंच चुके हैं। किसान नेता गुरुनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि हम सभी कानूनों की वापसी चाहते हैं। शुरू से ही यही मांग रही है। इससे कम पर कोई समझौता नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि, अभी किसानों का फोकस ट्रैक्टर परेड पर है। अगले कदम क्या होगा इसके बारे में ट्रैक्टर परेड के बाद सोचेंगे।

About team HNI

Check Also

CISCE Result 2024: 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक…

नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज सीआईएससीई (CISCE Result …

Leave a Reply