Sunday , March 1 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हरिद्वार: नहर की पटरी पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार: नहर की पटरी पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार। बहादराबाद में नहर की पटरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …