Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हरिद्वार: पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

हरिद्वार: पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में पुलिस कर्मियों पर हमला कर एक सिपाही की आंख फोड़ने के मामले में फरार चल रहे पारदी गैंग के एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार सुबह सूचना मिले पर पुलिस बहादराबाद नहर पटरी पहुंची तो पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।
इस दौरान बदमाश ने पुलिसकर्मी के ऊपर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें बदमाश को गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ लिया।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना 8:30 बजे की है। मुठभेड़ की सूचना पर क्षेत्र की तत्काल घेराबंदी की गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसको अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं उसका एक साथी फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। बदमाशों की तलाश में पूरे जिले में अभियान चलाकर चेकिंग की जा रही है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply