Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / चार जिलों में फैब्रिकेटेड कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी में स्वास्थ्य विभाग

चार जिलों में फैब्रिकेटेड कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी में स्वास्थ्य विभाग

  • जिलाधिकारियों से मांगा प्रस्ताव, केंद्र सरकार को भेजेंगे
  • तीसरी लहर से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां, बच्चों के लिए मानी जा रही खतरनाक

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर से अब तक 4623 लोगों की मौत हो गई हैं। प्रदेश सरकार तीसरी लहर से निपटने के लिए अभी से सजग दिखाई देने लगी है। तीसरी लहर बच्चों के लिए बेहद खतरनाक मानी जा रही है। इस संभावना को मध्यनजर रखते हुए सरकार चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, और चंपावत जिले में फैब्रिकेटेड कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी कर रही है। ताकि तीसरी लहर के दस्तक देने पर मासूम बच्चों को इस खतरनाक लहर से बचाया जा सके। स्वास्थ्य महानिदेशक तृप्ति बहुगुणा ने बताया है कि चार जिलों में फैब्रिकेटेड कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी की जा रही है और जल्द ही इसके लिए प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा। सभी सीएमओ को आदेश दे दिए हैं कि इस लहर से बच्चो को बचाने के लिए और उनके इलाज के लिए इन अस्पतालों की राज्य में सख्त जरूरत है और इसके लिए उन्होंने चारों जिलों के डीएम को तत्काल रूप से प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दे दिए हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply