Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / बेकाबू ट्रक ने ली दो बागड़ियों की जान

बेकाबू ट्रक ने ली दो बागड़ियों की जान

  • गंभीर रूप से घायल दो लोग अस्पताल में भर्ती

ऋषिकेश। रामा पैलेस हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे निवास कर रहे बागड़ियों के परिवार के दो लोगों की जान ले ली। और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जबकि दूसरे को एम्स में भर्ती कराया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के अनुसार वीरवार करीब साढ़े 10 बजे एक ट्रक ऋषिकेश से देहरादून की तरफ जा रहा था। तभी ट्रक इंद्रमणि बडोनी चौक से पहले रामा पैलेस के नजदीक सड़क किनारे रह रहे बागड़ियों के डेरे में जा घुसा।
यहां यह लोग चारपाई लगाकर सो रहे थे। यह चारों लोग ट्रक की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में विक्रम (22) पुत्र बनवारी और करण (22) पुत्र मंगरु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संगीत (14) पुत्र धारा और उसका बड़ा भाई रणजीत (20) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। घटना के बाद सभी बागड़ी परिवार के सदस्य इकट्ठा हो गए और मौके पर हंगामा करने लगे।
पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को संभाला। पुलिस ने ट्रक चालक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply