हिल-मेल फाउंडेशन ने देहरादून-ऋषिकेश में फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स को पीपीई किट बांटे
देहरादून। कोरोना काल में फ्रंट लाइन वॉरियर्स की भूमिका निभा रहे पुलिसकर्मियों, एंबुलेंस ड्राइवरों को हिल-मेल फाउंडेशन ने 100 पीपीई किट और मास्क वितरित किए हैं। फाउंडेशन ने देहरादून और ऋषिकेश के अलग-अलग पुलिस थानों में पीपीई किट दिए।


