Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून और ऋषिकेश में तीन बिल्डर के ठिकानों पर आयकर के छापे, कई दस्तावेज जब्त

देहरादून और ऋषिकेश में तीन बिल्डर के ठिकानों पर आयकर के छापे, कई दस्तावेज जब्त

देहरादून। वित्तीय गड़बड़ी और टैक्स चोरी के मामले में आयकर विभाग ने देहरादून और ऋषिकेश में तीन बिल्डर के ठिकानों पर छापे मारे। तीनों बिल्डर देहरादून से ही संबंधित हैं, इनमें से एक का दफ्तर ऋषिकेश में भी है।

बताया जा रहा है कि देहरादून में प्रधान आयकर आयुक्त राम मोहन तिवारी और अपर आयकर आयुक्त अमर सिंह राणा टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। टीम ने देहरादून में एसएस कंस्ट्रक्शन, स्टोन फील्ड कंस्ट्रक्शन और भारत कंस्ट्रक्शन के पाम सिटी स्थित दफ्तर और एक टीम राजपुर रोड पर स्टोन फील्ड के दफ्तर में कार्रवाई करने पहुंची, साथ ही संचालकों के घरों में भी छापेमारी की गई। इनमें से एसएस कंस्ट्रक्शन के ऋषिकेश स्थित दफ्तर में भी कार्रवाई की गई है।

आयकर विभाग ने कई दस्तावेज इन ठिकानों से बरामद किए हैं। आयकर विभाग की इस कार्रवाई के बाद अन्य बिल्डरों में भी हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि एसएस कंस्ट्रक्शन, स्टोन फील्ड कंस्ट्रक्शन और भारत कंस्ट्रक्शन के संचालकों द्वारा करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी करने की बात कही जा रही है। जिसके बाद आयकर विभाग ने छापेमारी की कार्रवाई की है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply