Friday , April 26 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / देश में 24 घंटे में 3689 लोगों की मौत

देश में 24 घंटे में 3689 लोगों की मौत

  • चार लाख से नीचे आया संक्रमितों का आकड़ा
  • 17 फीसदी हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में देश में 3,92,488 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह शनिवार के मुकाबले मामूली कम है। शनिवार को चार लाख से ज्यादा नए मामले मिले थे। हालांकि रविवार को सक्रिय केस बढ़कर 33 लाख के पार हो गए। बीते 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 3689 लोगों ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया। रविवार को कोरोना के 3 लाख 92 हजार 488 नए मामले सामने आने से देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,95,57457 हो गई है। इसी तरह 3689 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 2,15,542 हो गई।
देश में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने का नाम नहीं ले रही है। इसी कारण जहां रोज लाखों की संख्या में नए मरीज मिल रहे हैं, वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। रविवार को सक्रिय मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 33,49,644 हो गई है। यह कुल संक्रमितों की 17.06 फीसदी है।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply