Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / कोरोना केसों में लगातार गिरावट , 24 घंटों में 3614 नए केस, 89 लोगों की हुई मौत

कोरोना केसों में लगातार गिरावट , 24 घंटों में 3614 नए केस, 89 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर में लगातार गिरावट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार के आंकड़ों के मुताबिक देशभर में बीते 24 घंटों में 6 हजार 614 नए केस सामने आए हैं। वहीं बीते एक दिनों में 89 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है। देश में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 0.44 फीसदी है। देश में पिछले 24 घंटों में 5 हजार 185 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। देश में एक्टिव केसों की संख्या 40 हजार 559 है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 4,29,87,875 है। वहीं कोरोना से रिकवर हुए कुल लोगों की संख्या 4,24,31,513 है। देश में कोरोना वायरस से अब तक 5 लाख 15 हजार 803 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 179.91 करोड़ है। 1,79,91,57,486 वैक्सीन खुराक अब तक लोगों को दी गई है। फिलहाल देश में कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 98.70 प्रतिशत हो गई है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआ) के अनुसार, 11 मार्च तक कोरोना के लिए 77,77,58,414 लोगो का परीक्षण किया गया है। इनमें से शुक्रवार को 8,21,122 लोगो की जांच की गई है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply