Sunday , March 1 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / शीतकाल में बद्री-केदार में पुख्ता की गई सुरक्षा, ITBP की गई तैनात…

शीतकाल में बद्री-केदार में पुख्ता की गई सुरक्षा, ITBP की गई तैनात…

सुरक्षा की दृष्टि से केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में भारतीय तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों की तैनाती कर दी गई है। दोनों धामों में आईटीबीपी की एक-एक प्लाटून तैनात की गई है।

बता दें भारतीय तिब्बत बॉर्डर पुलिस के जवानों के अलावा बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के कार्मिक भी शीतकाल में मंदिरों की सुरक्षा देखेंगे। शीतकाल में मंदिर की सुरक्षा को लेकर बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पत्र लिख कर धामों में आईटीबीपी की तैनाती का अनुरोध किया था।

बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय के अनुरोध के बाद ही केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दोनों धामों के कपाट बंद होने के बाद हर साल आईटीबीपी के जवानों की तैनाती की जाती है। इस सुरक्षा व्यवस्था के तहत आईटीबीपी के जवानो को अत्यधिक ठंडे और कठिन परिस्थितियां में भी सतर्कता से ड्यूटी देने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …