Thursday , June 4 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / जम्मू कश्मीर पुलिस की उत्तराखंड में छापेमारी, पाकिस्तान से कथित करोड़ों के लेनदेन से जुड़ी युवती गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर पुलिस की उत्तराखंड में छापेमारी, पाकिस्तान से कथित करोड़ों के लेनदेन से जुड़ी युवती गिरफ्तार

हरिद्वार। कलियर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आसफनगर में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने छापा मारा। जहां से एक युवती को पाकिस्तान के जरिए करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से नकदी बरामद नहीं हुई लेकिन बताया जा रहा है कि मामला करोड़ों रुपये के लेन-देन से जुड़ा है।

जांच एजेंसियों के मुताबिक आरोपी पाकिस्तान के माध्यम से करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन से जुड़ा हुआ था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हरिद्वार जिले के आसफनगर गांव निवासी एक युवती का नाम भी पुलिस को बताया।इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने पिरान कलियर कोतवाली पुलिस से संपर्क किया और संयुक्त कार्रवाई की योजना बनाई। बुधवार सुबह पुलिस टीम ने आसफनगर गांव में दबिश दी।

बताया जा रहा है कि गांव में युवती की पहचान सुनिश्चित करने में पुलिस को करीब दो से ढाई घंटे का समय लगा। पहचान की पुष्टि होने के बाद युवती सोनम को हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की गई।हालांकि छापेमारी के दौरान मौके से कोई नकदी बरामद नहीं हुई, लेकिन जांच एजेंसियां करोड़ों रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन एंगल की पड़ताल कर रही हैं। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी तेज है कि युवती कथित तौर पर पाकिस्तान के माध्यम से होने वाले नकदी लेनदेन नेटवर्क से जुड़ी हुई थी। पूछताछ के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अदालत से ट्रांजिट रिमांड हासिल किया और युवती को अपने साथ ले गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से गांव और आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोग भी इस बात से हैरान हैं कि पाकिस्तान के जरिए इतने बड़े स्तर पर कथित नकदी ट्रांजेक्शन का नेटवर्क संचालित होने की आशंका सामने आई है।पिरान कलियर थाना प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने युवती की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला जम्मू-कश्मीर में दर्ज एक केस से जुड़ा हुआ है। स्थानीय पुलिस ने केवल आवश्यक सहयोग प्रदान किया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस कर रही है और विभिन्न पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

About team HNI

Check Also

गंगा दशहरा पर्व: हरिद्वार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हर-हर गंगे के जयघोष से गूंजे घाट

हरिद्वार। गंगा दशहरा पर आज हरिद्वार हरकी पैड़ी में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की …