Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / जम्मू-कश्मीर : शोपियां में एक निजी वाहन में विस्फोट, तीन जवान घायल

जम्मू-कश्मीर : शोपियां में एक निजी वाहन में विस्फोट, तीन जवान घायल

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले के सेडो इलाके में गाड़ी के अंदर धमाका हुआ है। जिसमें सेना के तीन जवान घायल हुए हैं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आइजीपी कश्मीर विजय सिंह ने बताया कि हादसा हथगोले के कारण या फिर वाहन के अंदर पहले से लगाए गए आइइडी से या फिर बैटरी की खराबी की वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। वहीं इससे पहले शोपियां जिले में ही बुधवार को आतंकवादियों ने एक नागरिक को गोली मारी थी, जिसमें वह घायल हो गया था।जम्मू-कश्मीर में पिछले एक महीने से लगातार आतंकी कश्मीरी पंडितों को निशाना बना रहे हैं। मंगलवार को जम्मू के सांबा जिले की रहने वाली एक महिला शिक्षिका की कुलगाम में आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। वही भारतीय जवान भी आतंकियों का मुहतोड़ जवाब दे रहे हैं। घाटी में लगातार सेना व पुलिस के जवान आतंकियों को सफाया कर रहे हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply