Saturday , September 19 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड : भीषण गर्मी के साथ जून की शुरुआत, जानिए अगले कुछ दिन मौसम का हाल

उत्तराखंड : भीषण गर्मी के साथ जून की शुरुआत, जानिए अगले कुछ दिन मौसम का हाल

देहरादून। उत्तराखंड में जून महीने की शुरुआत हुई नहीं की गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। जून की शुरुआत पारे में रिकॉर्ड उछाल के साथ हुई। राजधानी में पिछले कई दिनों से आसमान से आग बरस रही है। आज एक बार फिर पारा 38 पार पहुंचने से गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार 15 जून तक प्रदेश में गर्मी का सितम जारी रहेगा। मौसम विज्ञानियों ने अगले कुछ दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। ऐसे में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंचने के आसार हैं।
भीषण गर्मी के बीच प्रदेश के पहाड़ी जिलों चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले तीन दिन प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। लू चलने के साथ ही तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply