Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / मूसेवाला हत्याकांड में एक संदिग्ध देहरादून से गिरफ्तार

मूसेवाला हत्याकांड में एक संदिग्ध देहरादून से गिरफ्तार

देहरादून/चंडीगढ़। पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में पंजाब पुलिस ने उत्तराखंड एसटीएफ के साथ मिलकर एक संदिग्ध को देहरादून से गिरफ्तार किया है। उसका नाम मनप्रीत सिंह उर्फ बड़ा भाई बताया गया है। उधर बठिंडा जेल में बंद सारज मिंटू नाम के गैंगस्टर को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है।
इसके साथ ही बठिंडा जिले के नामी गैंगस्टर कुलवीर नरुआना के कत्ल मामले में फ़िरोज़पुर जेल में बंद मनप्रीत सिंह मन्ना को भी पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता व सिंगर मूसेवाला (28) की बीते रविवार को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
पंजाब सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा वापस लिए जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई। शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला उन 424 लोगों में शामिल थे, जिनकी सुरक्षा शनिवार को पंजाब पुलिस ने वापस ले ली थी। हालांकि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से पंजाब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। वहां की भगवंत मान सरकार भी सवालों के घेरे में आ गई है। 

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply