कानपुर शूटआउट : गैंगस्टर विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त में
उज्जैन: कानपुर के बिकरू में तीन जुलाई को मारे गए 8 पुलिसवालों का मुख्य आरोपी विकास दुबे गुरुवार सुबह उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। विकास दुबे को पुलिस महाकाल थाने लेकर गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि महाकाल मंदिर की सिक्युरिटी टीम ने उसे संदिग्ध जानकर पकड़ लिया था। इसके बाद महाकाल थाना पुलिस को सूचना दी। हालांकि, यह भी बताया जा रहा है कि विकास महाकाल मंदिर परिसर में पहुंचा और चिल्लाने लगा कि मैं विकास दुबे हूं, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

