चर्चा मेंराजनीतिराष्ट्रीय

AAP-कांग्रेस के बीच गठबंधन लगभग तय, 4-3 के फॉर्मूले पर बनी बात, जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) एक ओर जहां पंजाब में अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है तो दूसरी ओर दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन का फॉर्मूला फाइनल हो गया है। आम आदमी पार्टी चार और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में गठबंधन के लिए तीन सीटों की पेशकश की है। इसपर लगभग सहमति बन गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस को आम आदमी पार्टी ने चांदनी चौक सीट देने का प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा पूर्वी दिल्ली और नॉर्थ ईस्ट सीट कांग्रेस को देने का प्रस्ताव भी दिया है। आप की तीन सीटों की पेशकश पर दोनों दल सहमत हो गए हैं। ऐसे में कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं, आम आदमी पार्टी नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली सीट से चुनाव लड़ सकती है। इसका औपचारिक एलान होना बाकी है। जो आज हो सकता है।

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनावों के नतीजों पर गौर करें तो कांग्रेस को इस चुनाव में 23 फीसदी वोट मिले थे, जबकि आप के खाते में 18 फीसदी वोट शेयर आया था। हालांकि कांग्रेस इस चुनाव में 5 सीटों पर दूसरे नंबर की पार्टी बनी थी, जबकि आम आदमी पार्टी 2 सीटों पर दूसरे नंबर की पार्टी थी।

Leave a Reply